फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अधिवक्ताओं ने एडीएम प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम वित्त मेरठ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने तहसील मवाना परिसर में रास्ते के किनारे बने अपने चैंबरों व नए टीन शेड को किसी दूसरी जगह स्थानांतरित न किए जाने की मांग की। अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसीलदार द्वारा रास्ते के किनारे पहले से बने चेंबरों को हटाने या बदलने की स्थिति न बने और उन्हें पहले की तरह ही यथावत रहने दिया जाए। इस दौरान बार एसोसिएशन मवाना के अध्यक्ष श्रीबल्लभ एडवोकेट और सचिव महमपाल सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुकुल तिलक एडवोकेट, मोहम्मद तालिब एडवोकेट, केपी सिंह एडवोकेट, दिनेश कुमार एडवोकेट समेत कई अधिवक्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें