माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ के तत्वावधान में रविवार को महावीर जयंती भवन में पूजन प्रशाल एवं संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। संयोजन सौरभ जैन सराफ ने किया। इसमें 65 से अधिक बालक-बालिकाओं ने भाग लिया।
शिविर में बच्चों को चतुर्विंशती स्वस्ति मंगल पाठ का महत्व बताया गया। सौरभ जैन ने कहा कि प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ से लेकर 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर तक सभी तीर्थंकरों के गुणों का स्मरण करते हुए श्रद्धापूर्वक स्वस्ति मंगल पाठ किया जाता है।
उन्होंने बच्चों को तीर्थंकरों के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में देवेंद्र जैन, विनोद जैन, अतुल जैन और गौरव जैन ने बच्चों को प्रक्षाल की आवश्यक विधियां कराईं। सम्यक जैन, वैभव जैन, राहुल जैन और अमन जैन ने पूजन विधि संपन्न कराई। प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य प्रमोद जैन एवं विभोर जैन परिवार को प्राप्त हुआ। ड्रा द्वारा निकाले गए भाग्यशाली पुरस्कार के विजेता निमित जैन बने। सृष्टि जैन की ओर से विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।