फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कूड़ा निस्तारण के लिए एनटीपीसी से मिलकर बनाया जा रहा प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकहित मोबाइल एप फिर एक्टिव, मिलेगी सड़कों की जानकारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित आईआईए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर आयुक्त ने भाग लिया। नगर आयुक्त ने औद्योगिक क्षेत्र में इन्डस्ट्रीयल प्रतिष्ठानों के मालिकों को बताया कि महानगर के कूड़े के निस्तारण हेतु एनटीपीसी के साथ मिलकर वेस्ट टू चारकोल तकनीक के आधार पर एक प्लान्ट का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त महानगर कूड़ा प्रोसेसिंग हेतु निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं।
निगम द्वारा लोकहित मोबाइल एप के माध्यम से नगर निगम द्वारा निर्मित कराई जा रही सड़कों की जानकारी भी जनसामान्य को उपलब्ध कराई जाएगी। इस एप से महानगर किस क्षेत्र में निगम द्वारा कौनसी रोड बनाई जा रही है, उसकी लम्बाई, चौड़ाई कितनी है का पूर्ण विवरण अपलोड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईए के पदाधिकारियों द्वारा नगर आयुक्त से कहां कि एसटीपी का पानी ट्रीट कराकर छिड़काव आदि व बागवानी में उपयोग किया जाए। यूपीसीडा के पदाधिकारियों से नगर आयुक्त द्वारा वार्ता की गई। यूपीसीडा के अधिकारियों ने जल्द ही औद्योगिक क्षेत्र में होने वाले कार्यों के बंटवारे पर नगर आयुक्त के साथ मंथन करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें