फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जागृति विहार में ई-रिक्शा चालक ने फंदे से लटक कर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जागृति विहार सेक्टर- 8 में बीमारी से परेशान से ई-रिक्शा चालक विजय गुप्ता ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर मेडिकल पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मूल रूप से थाना कोतवाली के बुढाना गेट का रहने वाला विजय गुप्ता(40) जागृति विहार सेक्टर आठ में किराए के मकान में रहता था। ई-रिक्शा चलाने का काम करता था। कई दिनों से विजय गुप्ता बीमार चल रहा था। रविवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। मकान मालिक को जब कोई आहट विजय गुप्ता की नहीं हुई तो वह कमरे में पहुंचे। उन्होंने देखा तो शव पंखे से रस्सी से लटका हुआ था। जिसके बाद उन्होंने डायल 112 को कॉल कर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बीमारी के चलते फांसी लगाकर जान दी है। मेडिकल पुलिस को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें