फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगा दशहरा पर पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
- रक्तदान और नेत्रदान संकल्प शिविर में भी शामिल हुए लोग
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा के महाप्रयाण दिवस पर बुधवार को तिलक रोड स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर विश्व शांति की कामना की।
विज्ञापन

यज्ञ के बाद बच्चा पार्क स्थित आईएमए भवन में स्वैच्छिक नेत्रदान संकल्प शिविर एवं अष्टम स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में नेत्रदान और रक्तदान का महत्व बताया गया। शिविर में 10 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कई लोगों ने नेत्रदान संकल्प पत्र भरकर पुनीत कार्य में सहयोग दिया। आयोजकों ने सभी सहयोगियों, रक्तदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम में डॉ. गौरव मित्तल, जयप्रकाश गुप्ता, मनमोहन शर्मा, सीमा शर्मा, माधुरी, विनोद ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें