मेरठ। खैरनगर दवा व्यापार एसोसिएशन की ओर से खैरनगर में छबील कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह कोछड़ एवं महामंत्री मोहिउद्दीन अहमद के नेतृत्व में राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को मीठा जल पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। ब्यूरो