फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज से रोमन कैथोलिक चर्च में नौ दिवसीय कृपाओं की माता महोत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में 29 अक्तूबर से 8 नवंबर तक कृपाओं की माता का महोत्सव आयोजित किया जाएगा। नौ दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन विशेष प्रार्थना, माला विनती, नोवीना और पवित्र मिस्सा बलिदान के साथ होगा।
महोत्सव का मुख्य आयोजन 8 नवंबर को होगा। धर्माध्यक्षीय समारोही मिस्सा बलिदान के साथ शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। फादर मार्टिन रावत ने बताया कि कार्यक्रम में मरियम के जीवन, उनकी मध्यस्थता और रोगियों के स्वास्थ्य पर प्रार्थनाएं होंगी। इसमें मेल-मिलाप और ईसाइयों की सहायता से जुड़े धार्मिक संदेश भी दिए जाएंगे। 29 अक्तूबर को ध्वजारोहण, माला विनती और नोवीना के साथ आयोजन की शुरुआत होगी। पवित्र मिस्सा बलिदान होगा। 30 अक्तूबर को मरियम को आनंद का स्रोत विषय पर धार्मिक आयोजन होगा। 31 अक्तूबर को मरियम के क्रूस के निकट होने और रोगियों के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की जाएगी।
विज्ञापन

1 नवंबर को विशेष मिस्सा बलिदान और प्रार्थना सभा आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न चर्चों और धार्मिक संस्थानों के प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे। 4 नवंबर को मरियम के निष्कलंक हृदय विषय पर विशेष प्रार्थना होगी। 5 नवंबर को मरियम को मेल-मिलाप की माता और 6 नवंबर को ईसाइयों की सहायता के रूप में स्मरण किया जाएगा।
विज्ञापन

7 नवंबर को हिंदी में पवित्र मिस्सा बलिदान होगा। शाम को हिंदी व पंजाबी में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। 8 नवंबर को सुबह छह, आठ और 10 बजे हिंदी में पवित्र मिस्सा बलिदान आयोजित किए जाएंगे। धर्माध्यक्षीय समारोही मिस्सा बलिदान होगा, जिसमें इलाहाबाद धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष लुईस मस्करेनहास मुख्य अनुष्ठाता रहेंगे। दोपहर 12 बजे बीमारों और धार्मिक वस्तुओं को आशीष दी जाएगी, जिसके बाद बसीलिका से सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज तक शोभायात्रा निकलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें