फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बनाया जाए नया स्पोर्ट्स इंडस्ट्रियल क्लस्टर : अरुण गोविल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ को खेल उद्योग की महाशक्ति बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नए स्पोर्ट्स इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनाने की मांग रखी है। इससे मेरठ में 20 हजार करोड़ रुपये वार्षिक कारोबार वाले खेल उद्योग को बढ़ाया जा सके। सांसद मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मेरठ में खेल उद्योग के विस्तार के लिए नवीन एवं सुव्यवस्थित औद्योगिक भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

2036 ओलंपिक के सपने को मेरठ से मिलेगी उड़ान
सांसद अरुण गोविल ने अपने पत्र में लिखा है कि आगामी 2030 राष्ट्रमंडल खेलों और 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की दिशा में भारत कदम बढ़ा रहा है। ऐसे में 20 हजार करोड़ रुपये का वार्षिक कारोबार करने वाले मेरठ के खेल उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार बन सकता है। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद अब औद्योगिक विस्तार इस कड़ी का अगला महत्वपूर्ण कदम है।
सांसद ने मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि मेरठ के वर्तमान औद्योगिक क्षेत्र 1970 के दशक के हैं। बीते 50 वर्षों से कोई विस्तार न होने के कारण उद्यमी परेशान हैं। आंध्र प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य रियायती दरों पर भूमि देकर उद्योगों को आकर्षित कर रहे हैं। यदि मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे के निकट किफायती दरों पर स्पोर्ट्स इंडस्ट्रियल क्लस्टर विकसित किया जाता है तो यह न केवल उद्योगों को पलायन से रोकेगा बल्कि उत्पादन क्षमता में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि भी करेगा।
विज्ञापन

सांसद ने जोर दिया कि नवीन औद्योगिक क्लस्टर से स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यह कदम मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को मेरठ की धरती पर साकार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें