फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: साइड लगने को लेकर बाइक सवार ने कार का शीशा तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में शनिवार को कार और बाइक की साइड लगने के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि बाइक सवार युवक ने अपने साथियों के साथ कार का पीछा किया। तेजगढ़ी के पास कार को रोककर उस पर पत्थर बरसाए गए, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

आरटीओ रोड निवासी आयुष अपने दोस्त के साथ कार से जा रहे थे। आवास विकास कार्यालय के पास उनकी कार की बाइक से हल्की साइड लगी थी। कहासुनी के बाद कार चालक आगे बढ़ गया था, लेकिन नाराज बाइक सवार ने पीछा किया। रास्ते में रोककर मारपीट कर पत्थर मार कर शीशा तोड़ दिया। सूचना मिलने पर मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय ने बताया कि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें