फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोबाइल दुकान के कारीगर को पीटा, बदले में युवकों की भी की जमकर धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। पल्लवपुरम के पल्लव टावर में मामूली कहासुनी के बाद मोबाइल दुकान के कारीगर को दो युवकों ने पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि एक युवक के सिर में कड़ा लगने से वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद कारीगर के परिजन, दोस्त और परिचितों ने दोनों युवकों को घेर लिया और करीब 10 मिनट तक उनकी पिटाई की। दोनों को पुलिस के सुपूर्द कर दिया गया।
पल्लव टावर स्थित एप्पल सोल्यूशन मोबाइल की दुकान पर लकी कारीगर है। बताया गया कि दुकान पर दो युवक पहुंचे थे। किसी बात को लेकर दोनों की लकी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवकों ने लकी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसके सिर में कड़ा लग गया, जिससे वह घायल हो गया और सिर से खून निकलने लगा।
विज्ञापन

लकी के घायल होने की सूचना मिलते ही उसके परिजन और दोस्त मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों युवकों को घेर लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। दोनों युवक छोड़ने के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे। करीब दस मिनट तक चले घटनाक्रम के दौरान आसपास के व्यापारी और अन्य लोगों की भीड़ जमा रही। थाने पहुंचने पर पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी। घायल कारीगर की ओर से दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई।
विज्ञापन

सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि घायल कारीगर की ओर से दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है। युवकों को पीटने वालों की वीडियो फुटेज चेक कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें