पड़ोसी युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग युवती का अपहरण कर लिया। फिर उसे उत्तराखंड के एक होटल में ले जाकर रेप किया।
पीड़िता किशोरी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की है। देवबंद के एक गांव की रहने वाली किशोरी का अपहरण कर उत्तराखंड के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया गया।
पीड़ित किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नगर के एक मोहल्ला का रहने वाले पीड़ित पिता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी नाबालिग बेटी नगर के एक डॉक्टर के यहां दवा लेने के लिए गई थी।
आरोप है कि इस दौरान वहां साथियों के साथ कार में पहुंचे मोहल्ले के एक युवक ने बेटी का अपहरण कर लिया। आरोप है कि आरोपी युवक उसकी नाबालिग बेटी को उत्तराखंड के रुड़की में स्थित एक होटल के कमरे में ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।