मवाना में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने गन्ना मूल्य बढ़ाने और ई-खतौनी की त्रुटियों को ठीक करने की मांग को लेकर सांकेतिक धरना दिया। किसानों ने समय पर खाद और ब्याज दर में कमी की भी मांग की।
मवाना। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन द्वारा सांकेतिक धरना देकर एसडीएम के नाम तहसीलदार निरंकार सिंह को किसानों के गन्ने का मूल्य बढ़ाए जाने आदि के संबंध में ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
संगठन ने ज्ञापन में कहा कि गन्ना किसानों के हित में गन्ना मिलों का समय से चलना अनिवार्य है। पेराई सत्र शुरु होने से पहले गन्ने का दाम कम के कम 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए। किसानों की ई-खतौनी बनने के बाद से मूल रकबों में त्रुटि व रकबों में कमी आ रही है। इससे किसानों को बहुत अधिक परेशानी हो रही है। खतौनियों को सही कराए जाने की मांग की।
आलू, गेहूं, सरसों की बुवाई के लिए किसानों को समय से डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाए। किसानों से जिला सहकारी समितियों द्वारा लिया जाने वाला सात प्रतिशत ब्याज को तीन प्रतिशत कराया जाए। ज्ञापन व धरना देने वालों में मंडल अध्यक्ष चौ. रामबीर सिंह, जिलाध्यक्ष गुलबीर प्रधान नंगला, श्याम सिंह, अनिल कुमार, लीलू प्रधान, विनय कुमार आदि उपस्थित रहे।