मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री मोनू ढिंढाला ने शुक्रवार को किसानों और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मोहिउद्दीनपुर मिल के जीएम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जीएम से कहा कि कर्मचारियों और मिल प्रबंधन के बीच चल रहे विवाद का असर मिल के संचालन पर नहीं पड़ना चाहिए। किसानों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होना चाहिए। इस दौरान क्षेत्र से आए किसान सतपाल प्रधान, वीरसेनर, अवधपाल, दीपक नेहरा, अमर प्रथम गढ़ आदि ने अपनी मांगों को जीएम के सामने रखा। मोनू ने कहा कि अगर मिल समय पर नहीं चली तो किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। इस पर जीएम राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि सभी मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं। मिल का संचालन संभवत: पांच नवंबर से हो जाएगा। संवाद