संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। भारतीय किसान यूनियन (किसान सभा) की कार्यकारिणी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रस्तावित सद्भावना तिरंगा यात्रा को लेकर एसडीएम एवं थाना प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।
संगठन जिलाध्यक्ष निखिल राव ने बताया कि सामान्य परिस्थितियों में इसकी आवश्यकता नहीं थी, लेकिन सरधना क्षेत्र में कपसाड़ कांड के चलते धारा 163 लागू होने के कारण अनुमति के लिए ज्ञापन दिया गया। बताया कि ज्ञापन सौंपे जाने के बाद प्रशासन की ओर से यात्रा को लेकर किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं जताई गई है। संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसान साथियों से अपील की गई है कि वे 26 जनवरी को पूर्ण अनुशासन, शांति एवं एकजुटता के साथ सद्भावना तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर इसे सफल बनाएं। संगठन ने कहा कि यह यात्रा राष्ट्रीय एकता, भाईचारे एवं आपसी सद्भाव का संदेश देगी।