फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से सोमवार को साइबर खतरों और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान पर कार्यशाला की गई। इसमें साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। डीबीपीएस डिग्री कॉलेज अनूपशहर के प्रो. ऋषि कुमार अग्रवाल ने साइबर सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों, सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार और उभरते साइबर जोखिमों के बारे में बताया। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया। प्रो. ऋषि ने साइबर अपराध, डाटा संरक्षण, पासवर्ड सुरक्षा, फिशिंग हमले, एथिकल हैकिंग और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों के बारे में बताया। कार्यशाला में श्वेता मित्तल, अदिति भारद्वाज, अवनीत कौर सरना, हमना सहित अन्य का सहयोग रहा। विभाग की समन्वयक प्रो. नीना बत्रा ने सभी का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें