फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पहले तहसील परिसर में सांकेतिक धरना दिया। इसके बाद जिलाधिकारी के नाम एडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंपा।
मेरठ मंडल अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार पेराई सत्र 1996-97 से 2025-26 तक के विलंबित गन्ना मूल्य भुगतान पर किसानों को 15 प्रतिशत वार्षिक ब्याज का विवरण उपलब्ध कराया जाए। सहकारी गन्ना विकास समिति का सचिव ब्याज का विवरण देने में आनाकानी करता है तो उसके खिलाफ थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज की जाए। पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने, लावारिस पशुओं को पकड़वाकर गोशालाओं में भिजवाने और बैंक लोन चुकता करने के बाद भी खतौनी से लोन विवरण न हटाए जाने की समस्या का तुरंत निस्तारण करने की मांग उठाई गई। किसानों ने पूरे क्षेत्र में तय शेड्यूल के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति देने और गांव बहादुरपुर से सठला यात्री शेड से सठला नहर शाखा अनूपशहर के पुल तक क्षतिग्रस्त लिंक रोड का पुनर्निर्माण कराने की मांग भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुशील शर्मा, सत्यवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, ओमप्रकाश, अमरपाल सिंह, अशोक, अभिषेक, देवेंद्र, सर्वेंद्र भाटी, वीर सिंह, कंवरपाल, राजेश शर्मा, मांगेराम, चंद्रपाल सिंह, अवधवीर, विजयपाल सिंह, अनीश और रजनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें