फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शॉर्ट सर्किट से कपड़ा व्यापारी के मकान में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की गोविंदपुरी में रविवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब गुरुद्वारा के पास रहने वाले कपड़ा व्यापारी चरणजीत सिंह के मकान की पहली मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने से इलाके में धुआं फैल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां व दो बाइक मौके पर पहुंची। मगर गली संकरी होने के कारण घटनास्थल से 500 मीटर पहले गाड़ी रोकर 20 होज पाइप की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


गोविंदपुरी निवासी चरणजीत सिंह की कंकरखेड़ा के छोटा बाजार में कपड़ों की दुकान है। मकान की पहली मंजिल पर बने कमरों में कपड़े और अन्य सामान रखा हुआ था। रविवार शाम करीब चार बजे अचानक पहली मंजिल पर तेज धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट हुआ। आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर की ओर दौड़े। यहां उन्हें घर की पहली मंजिल से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कमरे से लपटें बाहर निकलने लगी। आग की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। लोगों ने बाल्टियों और पाइप से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कपड़ों में आग तेजी से फैलने के कारण हालात काबू से बाहर हो गए। धुएं और आग की लपटों के कारण आसपास के मकानों में रहने वाले लोग भी घरों से बाहर निकल आए। विद्युत विभाग को फोन कर लाइट बंद कराई। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद कमरे एफएसओ आरके सिंह का कहना है कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग पर काबू पा लिया गया है।
-
संकरी गलियां बनी मुसीबत, होज पाइप लगाकर पाया काबू
घटना की सूचना फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन गली संकरी होने के कारण फायर ब्रिगेड के वाहन करीब 500 मीटर पहले ही रुक गए। इसके बाद दमकल कर्मियों ने करीब 20 होज पाइप जोड़कर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। संकरी गलियों और ऊपर तक पहुंचने में समस्या का सामना करना पड़ा। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के अलावा विभाग की दो बाइक भी मौके पर पहुंचीं, जिनकी मदद से शुरुआती स्तर पर आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें