सिवाल गंगनहर में डूबे युवक की तलाश करती पुलिस व ग्रामीण।
- फोटो : SARDANA
मेरठ जनपद में जानीखुर्द के सिवाल स्थित पुल से 30 वर्षीय युवक ने गृहक्लेश के चलते गंगनहर में छलांग लगा दी। देर शाम तक पुलिस और ग्रामीण युवक की तलाश में लगे रहे। लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
लोगों के मुताबिक मंगलवार को एक युवक बाइक से सिवाल गंगनहर पुल पर पहुंचा। युवक ने बाइक साइड में खड़ी कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक थोड़ी देर तक वह पुल पर इधर उधर घूमता रहा। फिर अचानक युवक ने पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। यह देख लोग पुल की ओर दौड़े। लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। बाइक में मिली आरसी में नाम विकास पुत्र जियाराज निवासी गांव काजमाबाद गूण मिला। इस पते पर लोगों ने मामले की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: मेरठ में दो सनसनीखेज वारदात, पत्नी की गोली मारकर हत्या, एक युवक को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस
सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस व ग्रामीणों ने गंगनहर में युवक की तलाश की। लेकिन देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। कार्यकारी प्रभारी केपी सिंह के मुताबिक परिजनों से पता चला है कि युवक गृहक्लेश के चलते पुल पर पहुंचा और गंगनहर में कूद गया। युवक की तलाश कराई जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/