फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वेल्डिंग का काम दिलाने के बहाने स्कूटी सवार मशीन लेकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। वेल्डिंग का काम दिलाने का झांसा देकर एक युवक लाखों रुपये कीमत की नई वेल्डिंग मशीन लेकर भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गांव समौली निवासी कृष्णपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पहले दौराला चीनी मिल में ठेकेदारी करता था। ठेकेदारी का कार्य बंद कर उसने लावड़ रोड पर वेल्डिंग का काम शुरू कर दिया। सोमवार को एक युवक सफेद रंग की स्कूटी से उसकी दुकान पर पहुंचा और पूर्व बसपा विधायक के शीतगृह के गेट की वेल्डिंग कराने की बात कही। काम मिलने पर कृष्णपाल ने अपने बेटे सचिन को नई वेल्डिंग मशीन के साथ युवक के साथ भेज दिया। दोनों स्कूटी से बताए गए स्थान की ओर चल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रास्ते में पेट्रोल पंप के पास स्कूटी सवार ने सचिन से सीढ़ी लाने के लिए कहा। सचिन सीढ़ी लेने गया तो युवक स्कूटी पर रखी नई वेल्डिंग मशीन लेकर भाग गया। कृष्णपाल ने बताया कि मशीन नई थी और उसकी कीमत लाखों रुपये है। घटना के बाद काफी तलाश की गई, लेकिन आरोपी का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उसने दौराला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्राधिकारी दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें