फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder : मोहब्बत करने पर दी दर्दनाक मौत, पेट्रोल से जलाया शव, मामा ने चाय के बहाने बुलाया था कमरे से बाहर

Wed, 07 Feb 2024 01:12 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Murder Case : मेरठ में दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग करने पर एक व्यक्ति ने अपनी भांजी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बाइक से पेट्रोल निकाल कर उसके शव को बिटौड़े में जला दिया।
विज्ञापन
टीशा का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम-प्रसंग के विरोध में सोनू ने बाइक की टंकी से तीन लीटर पेट्रोल निकालकर भांजी टीशा का शव जलाया था। इससे पहले मामा ने गला दबाकर हत्या की थी और फिर बिटौड़े में शव ले जाकर आग लगा दी थी।

विज्ञापन


भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव छिलौरा स्थित जूनियर हाईस्कूल के पास बिटौड़े से अधजला शव बरामद किया गया था। टीशा की मां सरिता की तहरीर पर सोनू निवासी छिलौरा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव मऊखास निवासी टीशा पुत्री प्रमोद का दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बुधवार को टीशा घर से लापता रही। जब वह देर शाम अपने घर पहुंची तो उसकी मां सरिता के साथ झगड़ा हो गया था। वहीं, रविवार को सरिता ने मामले की जानकारी अपने भाई सोनू को दी। इसके बाद टीशा का पिता प्रमोद अपनी पत्नी सरिता के साथ उसे कार में बैठाकर छिलौरा गांव ले गया। यहां सोनू ने प्रेम-प्रसंग का विरोध करते हुए अपनी भांजी टीशा की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को बिटौड़े में रखकर जला दिया था।

यह भी पढ़ें: कातिल मामा का कबूलनामा: कई बार मना किया लेकिन नहीं मानी, परिवार की बदनामी हो रही थी, मार दिया

चाय के बहाने कमरे से बाहर बुलाया
पुलिस के मुताबिक, रविवार रात टीशा मामी पूनम के साथ सो रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में सोनू ने चाय बनाने के बहाने बाहर बुलाया। इसके बाद कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद टीशा की गला दबाकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

बिटौड़े के पास रख दिया था पेट्रोल
टीशा की हत्या करने से पूर्व ही आरोपी सोनू ने अपनी बाइक की टंकी से तीन लीटर पेट्रोल निकालकर बिटौड़े के पास रख आया था। इसके बाद हत्यारोपी टीशा के शव को कंधे पर रखकर बिटौड़े के पास लेकर पहुंचा और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

यह भी पढ़ें: बरनावा मे दरगाह नहीं लाक्षागृह: सर्वेक्षण में महाभारत काल के साक्ष्य मिले, राजस्व रिकॉर्ड में भी दर्ज है स्थान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें