फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहक्लेश में पुल से गंगनहर में लगा दी छलांग, पुलिस कर्मियों ने बचाया

विज्ञापन
नानू पुल से गंगनहर में कूदे युवक को बचाए जाने पर सीएचसी में उपचार करते डॉक्टर। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना। नानू पुल से सोमवार सुबह एक युवक ने गृहक्लेश के चलते नदी में छलांग लगा दी। मौके पर पिकैट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से युवक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक युवक बेगमपुल निवासी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सोमवार को नानू पुल के पास एक युवक टहल रहा था। पास में पिकेट पर पुलिसकर्मी तैनात थे। इस बीच कोई समझ पाता युवक ने पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। यह देख आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गई। पुलिस ने लोगों की मदद से उक्त युवक को कुछ दूरी पर बाहर निकाल लिया। युवक को सरधना सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने युवक को मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। होश आने पर युवक ने खुद को 35 वर्षीय वसीम पुत्र नमजमुद्दीन निवासी बेगमपुल बताया। युवक के मुताबिक गृहक्लेश के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें