फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाना बार एसोसिएशन का चुनाव स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। उपजिलाधिकारी ऋषिराज ने कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर जनहित में बार एसोसिएशन मवाना के चुनाव को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया है। उपजिलाधिकारी ने कहा कि अधिवक्ता संजीव चौहान, शबनम कुरैशी, विजेंद्रपाल सिंह, अनिल शर्मा, इरशाद सिद्दीकी, इकबाल अंसारी, असगर मेहंदी, अशोक दुबलिश, सुधीर कुमार, संतरपाल आदि ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने का अनुरोध किया था। कोरोना वायरस के संक्रमण को अत्यधिक तेजी से फैलने से रोकथाम के लिए अधिक व्यक्तियों के एक ही स्थान पर एकत्रित होना उचित नहीं है। लोक स्वास्थ्य एवं जनहित में वर्तमान में प्रचलित बार एसोसिएशन मवाना के चुनाव को अग्रिम आदेश तक स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें