पुलिस की ट्रेनिंग में ये ही युवती पकड़ी गई थी
- फोटो : अमर उजाला
फर्जी तरीके से सिपाही की ट्रेनिंग लेने के आरोप में पकड़ी गई महिला प्रशिक्षु के पिता ने धामपुर थाने में तैनात सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है सिपाही उसकी पुत्री का शारीरिक शोषण करना चाहता था। इसीलिए उसने उसे फर्जी तरीके से पुलिस ट्रेनिंग स्कूल तक पहुंचाया। युवती के पिता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला यूपी के बिजनौर जनपद का है।
थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर आसरा निवासी राजकुमार की पुत्री प्रीति फर्जी तरीके से ट्रेनिंग लेने के आरोप में पीटीएस मेरठ में पकड़ी गई थी। उस पर फर्जी दस्तावेज तैयार करके ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण लेने का आरोप लगा था। महिला प्रशिक्षु के पिता राजकुमार ने एसपी संजीव त्यागी को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि उसकी पुत्री मेडिकल का कॉल लेटर पूछने के लिए नहटौर थाने आती जाती थी। इसी दौरान धामपुर थाने में तैनात सिपाही कपिल उसे मिला। कपिल ने ही फर्जी कॉल लेटर देकर पूरा प्लान तैयार किया और प्रीति को ट्रेनिंग के लिए लखीमपुर भेज दिया।
आरोप है कि कपिल ने उसकी पुत्री का शारीरिक शोषण भी किया है। लखीमपुर खीरी से बरेली और रामपुर में भी प्रीति को ट्रेनिंग दी गई। उसके बाद मेरठ पीटीएस में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया। जब उसकी पुत्री के फर्जी दस्तावेज थे तो पूर्व के कई प्रशिक्षण केन्द्रों पर उसे ट्रेनिंग कैसे दी गई। इस दौरान उसके दस्तावेजों की जांच कर उसे पकड़ा क्यों नहीं गया। राजकुमार का कहना है कि सिपाही कपिल ने ही उसकी पुत्री को एक साजिश के तहत फंसाया हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/