फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित युवक के मिलने पर दहशत, कई लोगों से मिला था युवक

विज्ञापन
कोरोना संक्रमित पाये जाने पर युवक को स्वास्थ्य विभाग की टीम उपचार के ​लिए लेकर जाती हुई। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
जानीखुर्द। ढडरा गांव में शनिवार को एक युवक कोरोना संक्रमित मिला। इसका पता चलते ही गांव में दहशत फैल गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक को अपने साथ ले गई। वहीं पुलिस ने गांव की गलियों को सील कर दिया।
विज्ञापन

गांव ढडरा निवासी एक युवक मुंबई में मजदूरी करता था। ईद से चार दिन पूर्व वह घर आया था। यहां आने पर युवक को खांसी की शिकायत हुई। ग्रामीणों ने युवक को मेडिकल मेरठ जाने की सलाह दी। युवक मेडिकल पहुंचा तो उसका कोरोना की जांच कराई गई। शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मेडिकल मेरठ से इसकी जानकारी जानी सीएचसी पर दी गई। जहां से डाक्टरों की टीम युवक को लेने ढडरा पहुंची। युवक के पॉजिटिव मिलने की सूचना से गांव में दहशत फेल गई। टीम युवक को जानी सीएचसी ले गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. चंद्रा के अनुसार पीड़ित युवक के परिवार को होम क्वारंटीन किया जाएगा। उनकी भी जांच कराई जाएगी। वही संक्रमित के संपर्क वाले लोगों की सूची बनाई जा रही है। जानी थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि गांव की गलियाें की सील कर पुलिस तैनात कर दी है।
कई लोगों से मिला था युवक
ग्रामीणों के अनुसार युवक जब मुंबई से आया था तो कई युवक उससे मिले थे। युवक अपनी पत्नी, चार छोटे बच्चे और अपनी मां के साथ रहता है। ईद पर उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ अपने मायके मऊखास गई है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने घर में मौजूद युवक की मां को होम क्वारंटीन किया है। वहीं भाजपा नेता प्रदीप ढडरा ने सीएमओ डॉ. राजकुमार से बात कर सभी ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें