फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी को मोटी बताकर दिया तीन तलाक, पंचायत में की थी मारपीट, SSP के निर्देश पर जांच शुरू

Thu, 01 Sep 2022 10:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी के साथ पंचायत में मारपीट की। इसके बाद मोटी बताकर तलाक दे दिया। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में लिसाड़ीगेट निवासी महिला नाजमा को पति ने सिर्फ मोटी होने पर तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला ने इस मामले में लिसाड़ीगेट थाने पहुंचकर पति और ससुरालियों के खिलाफ शिकातय की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन


वहीं पीड़ित महिला ने गुरुवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर आपबीती सुनाई। एसएसपी रोहित सिंह ने सीओ को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

बताया गया कि महिला की शादी आठ साल पहले किठौर के ग्राम फतेहपुर निवासी सलमान से हुई थी। वहीं बीते सोमवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए पंचायत भी हुई थी। इस दौरान सलमान ने पत्नी से मारपीट की और मोटी बताकर तीन तलाक दे दिया। इस दौरान सलमान के परिजनों ने पीड़ित महिला के भाई नदीम से भी मारपीट की गई थी। इसके बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कलेजा चीर देगी ये घटना: नौ महीने कोख में पाला, जन्म देते ही हुआ चोरी, नवजात मिला तो छलके दंपती के आंसू
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने इस मामले में थाने में शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। अब एसएसपी के निर्देश पर जांच शुरू कर दी गई है। 

यह भी पढ़ें: खुलासा: PNB बैंक मैनेजर की पत्नी-बेटे की हत्या करने वाला बहनोई गया जेल, दूसरे हत्यारे ने खुद को गोली से उड़ाया

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें