फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार इंस्पेक्टर ने किसान को कुचला, नानू पुल के पास हुआ हादसा, ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

Fri, 15 Nov 2019 05:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 मेरठ-करनाल हाईवे पर क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर अरविंद कुमार की कार के चपेट में आकर शुक्रवार दोपहर एक किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने इंस्पेक्टर की कार में तोड़फोड़ कर हंगामा किया और हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची सरधना पुलिस ने इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


सरधना क्षेत्र के भलसोना निवासी महकार (60) शुक्रवार को बेटे वंश (16) के साथ बाइक  से दबथुवा जा रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू गंगनहर पुल के निकट बाइक रोककर खड़े थे। तभी नानू की तरफ से आई तेज गति होंडा सिटी कार ने महकार को कुचल दिया। इसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई।

Trending Videos
विज्ञापन

कार चला रहे मेरठ क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इंस्पेक्टर के रौब जमाने पर भीड़ हाथापाई पर उतारू हो गई। कार में भी तोड़फोड़ कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि इंस्पेक्टर शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। तलाशी में भी कार से शराब की बोतल मिली है। 

सरधना थाने में रह चुके हैं इंस्पेक्टर अरविंद
सूचना पर पहुंची सरधना पुलिस आरोपी इंस्पेक्टर को थाने ले आई। घायल महकार को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पुत्र राजबीर निवासी बंसीखेड़ा शामली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अरविंद सरधना थाने में भी तैनात रह चुके हैं। मेडिकल रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें