मेरठ में मोदीपुरम बाईपास पर चौकी के पास गुरुवार देर रात एक ट्रक चालक ने लापरवाही के चलते स्कूटी सवार फाइनेंसर को कुचल दिया। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, फाइनेंसर की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
यह हादसा गुरुवार देर रात मोदीपुरम चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर बाईपास पर अक्षयपुरम कॉलोनी के सामने हुआ। पल्हैड़ा निवासी 50 वर्षीय रामपाल सिंह अपनी स्कूटी से कंकरखेड़ा में किसी परिचित से मिलकर वापस लौट रहे थे। जब वे हाईवे पर अक्षयपुरम कॉलोनी के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने लापरवाही के चलते उन्हें कुचल दिया। रामपाल सिंह को गंभीर हालत में मोदीपुरम के अस्पताल पर ले जाया गया जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
चौकी इंचार्ज मोदीपुरम धर्मेंद्र श्योराण ने बताया कि रामपाल सिंह फाइनेंस का काम करते थे। ट्रक चालक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ। जिसमें फाइनेंसर की मौत हो गई। उनके भाई सत्येंद्र ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों को रो रोकर बुरा हाल था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/