फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। काजीपुर गांव में बृहस्पतिवार रात एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने मामले की सूचना महिला के मायके पक्ष को दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव राली चौहान निवासी राधा (26) पुत्री त्रिलोक चंद का विवाह चार वर्ष पहले गांव काजीपुर निवासी युवक के साथ हुआ था। दोनों की तीन साल की एक बेटी भी है। परिजनों के अनुसार राधा तीन दिन से उल्टी दस्त व बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने आसपास के कई चिकित्सकों से इलाज भी कराया, लेकिन अस्पतालों में ओपीडी बंद होने पर महिला को समय पर उचित इलाज नहीं मिल पाया। इस कारण बृहस्पतिवार रात राधा ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतका के मायके पक्ष को दी। इसके बाद राधा के पिता त्रिलोक चंद कई लोगों के साथ काजीपुर पहुंचे। उन्होंने की महिला की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें