फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लुटेरों की सूची बनेगी, जेल से छूटे अपराधियों पर रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी ने की अपराध समीक्षा, त्योहारों पर प्रमुख बाजारों और चौराहों पर पुलिस तैनाती के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने शहर में लूट और झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। अपराधियों की निगरानी तेज करने और पुराने गैंगों का सत्यापन कराने को कहा गया।
उन्होंने कहा कि जेल से बाहर आए अपराधियों का सत्यापन कराया जाएगा। चोरी और लूटे गए मोबाइल फोन की सूची तैयार होगी। उनके आईएमईआई नंबर के जरिये भी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक सिटी विनायक गोपाल और पुलिस अधीक्षक क्राइम अवनीश कुमार शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव और नगर सर्किल के क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे। डीआईजी ने लंबित घटनाओं का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। बीट कांस्टेबलों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। यक्ष एप के माध्यम से अपराधियों की निगरानी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था
डीआईजी ने आगामी रामनवमी, दशहरा, धनतेरस और दिवाली के मद्देनजर कानून-व्यवस्था मजबूत रखने पर जोर दिया गया। प्रमुख चौराहों पर 24 घंटे पुलिस की ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक को विस्तृत ड्यूटी चार्ट और रूट प्लान तैयार करने को कहा गया। प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात पुलिस तैनात रहेगी। अपराधियों की पहचान और आवागमन पर नजर रखने के लिए एएनपीआर कैमरों का अधिकाधिक इस्तेमाल होगा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें