मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दाल मिल की मिक्सिंग मशीन में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से बिहार के कैथाई गांव का रहने वाला 20 वर्षीय मोहन मिश्रा इन दिनों रिठानी में किराए के मकान में रह रहा था। बताया जाता है कि मोहन ने एक फरवरी को रिठानी में अशोका दाल मिल में नौकरी करना शुरू किया था।
बताया गया कि सोमवार सुबह मोहन फैक्टरी में लगभग 50 फीट ऊंची मिक्सिंग मशीन में दाल डाल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह मशीन में गिर गया। जिसके चलते दाल के नीचे दबकर मोहन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद फैक्टरी के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें: चमोली जल प्रलय में लापता हुए मेरठ के युवक, अनहोनी की आशंका से परिजनों में बेचैनी, तस्वीरें
उधर, फैक्टरी मालिक रेलवे रोड निवासी गुड्डू जैन मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सैकड़ों क्षेत्रवासियों के साथ मोहन के शव को फैक्टरी के गेट के बाहर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान थाना प्रभारी सतीश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिवार के लोग पांच लाख रुपये की मुआवजे की मांग पर अड़ गए। इस दौरान परिजनों कई घंटों तक हंगामा किया। वहीं अधिकारियों ने परिजनों को मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/