गांव अहमद नगर बढ़ला में वृद्ध महिला का गिरा मकान। (परीक्षितगढ)
परीक्षितगढ़। गांव अहमदनगर बढ़ला में बारिश के चलते रविवार महिला का कच्चा मकान गिर गया। आसपास के लोग उस तरफ दौड़ और मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकला। हादसे में महिला को मामूली चोट आई है। पीड़ित महिला ने सरकार से मकान बनवाने की गुहार लगाई है।
गांव अहमदनगर बढ़ला निवासी रूखसाना पत्नी अखतर कच्चे मकान में रहती है। पति अख्तार की काफी वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। वृद्ध महिला के कोई संतान नहीं है। अकेली रहकर अपने जीवन यापन करती है। रविवार की रात वह अपने कच्चे मकान मे अकेली सो रही थी। तभी अचानक हल्की बारिश व तेज हवा के चलते उसका मकान भराभर कर गिर गया। जिसमें रूखसाना मकान के मलबे में दब गई। पीड़ित महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े और आनन-फानन में कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से महिला को बाहर निकाला। जेठ के पुत्र इमरान ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने सरकार से मकान बनवाने की गुहार लगाते हुए बताया कि मकान बनवाने के लिए कई बार सर्वे किया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिली।