फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छबड़िया में सौ साल पुराना बरगद का पेड़ काटा, चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र के गांव छबड़िया में बृहस्पतिवार रात करीब सौ साल पुराने विशाल बरगद का पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया। विरोध होने पर आरोपी कटे हुए पेड़ को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

छबड़िया गांव निवासी विजेंद्र पुत्र जगशरण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि देव स्थान चामड़ भूमिया पर स्थित करीब सौ वर्ष पुराने बरगद के पेड़ को गुपचुप तरीके से काटा गया। आरोप है कि उसके भाई कंवरपाल और सहेंद्र ने अपने साथी शमसुद्दीन व तारीफ निवासी मेहरमती गणेशपुर को पेड़ बेच दिया था। इसके बाद आरोपियों ने बृहस्पतिवार रात चोरी-छिपे पेड़ काट डाला। शोर होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विरोध किया। आरोपी कटा हुआ पेड़ छोड़कर भाग गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कंवरपाल, सहेंद्र, शमसुद्दीन और तारीफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें