फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रीनगर में भीषण आग से जलकर दुकान, रेस्टोरेंट और जिम का सामान जला

विज्ञापन
सुनील कैथवास....शास्त्रीनगर में लगी आग, रेस्टोरेंट संचालक।
विज्ञापन
मेरठ। शहर के पॉश इलाके शास्त्रीनगर स्थित आवास विकास चौराहे पर शनिवार दोपहर तीन मंजिल भवन में भीषण आग लग गई। इसमें एक दुकान, एक रेस्टोरेंट व जिम का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें देखकर आसपास के व्यापारी अपनी दुकानें बंद करके सड़क पर आ गए। करीब दो घंटे बाद फायरबिग्रेड ने आग पर काबू पाया। आगजनी में काफी नुकसान होने की जानकारी मिली है। आग लगने का कारण रेस्टोरेंट के बाहर लगे बिजली मीटर में शाॅर्ट सर्किट बताया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल थाना क्षेत्र की जनता कॉलोनी स्थित मीणा एन्क्लेव निवासी सचिन वर्मा की आवास विकास चौराहे पर एक बिल्डिंग है। बिल्डिंग के नीचे की दो दुकान और ऊपर दोनों पटल पर जिम सचिन वर्मा चलाते हैं। एक दुकान मेंं हल्दी-मिर्च आदि मसालाें का सामान और दूसरी में रेस्टोरेंट है। शनिवार दोपहर पौने तीन बजे आग लगी और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें ऊपरी मंजिल स्थित जिम तक पहुंच गई। देखते-देखते दुकान, रेस्टोरेंट और जिम का सामान धू-धू कर जलने लगा। आग देखकर वहां पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
इससे पहले आग की लपटें देखकर आसपास के व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकान बंद की और सड़क पर चिल्लाने लग गए। लोगों ने आग पर पानी डालकर उसको बुझाने का प्रयास किया। बिल्डिंग के सामने विद्युत लाइन के तार भी जलकर राख हो गए। रेस्टोरेंट संचालक भानू ने विद्युत विभाग व फायर ब्रिगेड को कॉल कर घटना की जानकारी दी है। छह दमकल वाहन आग बुझाने पहुंचे। पानी की बौछार कर करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। जानकारी लगते ही सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी, नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गए। आग लगने के कारण वहां से निकलने वाले धुएं से लोगों का सांस लेना भी दूभर हो गया।
विज्ञापन



आग से बिल्डिंग का लिंटर हुआ क्षतिग्रस्त
इस आग में दुकान, रेस्टोरेंट और जिम का सामान जलकर राख हो गया। बिल्डिंग का लिंटर और दीवारों में दरार आ गई। आग की तपिश के चलते पड़ोसी दुकान में भी दरार आना बताया गया है। आग में बिजली के तार फूंक गए हैं। जिसके चलते शाम तक बिजली नहीं आई। विद्युत विभाग की टीम लाइन को ठीक करने में लगी रही। इस हादसे के बाद लोगों में दहशत भी है। लोगों का कहना है कि ईद के चलते बाजार में भीड़ नहीं थी। जिम भी बंद था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

पेंट की दुकान व वाइन शॉप बची

बिल्डिंग के बराबर में ही शास्त्रीनगर निवासी मुनेश कुमार की पेंट की दुकान है। उनके बेटे निपुण ने बताया कि दोपहर के समय दुकान पर उसके पिता बैठे हुए थे। बिल्डिंग में आग लगने के बाद उनकी दुकान तक आग की लपटें पहुंचीं थीं। इससे उनका भी कुछ सामान जल गया। वहीं बिल्डिंग के आखिरी छोर पर वाइन शॉप है। आग पर काबू पा लिया गया। इससे आग वाइन शॉप तक नहीं पहुंची। हालांकि वाइन शॉप को आगजनी के दौरान बंद कर दिया गया था।

करना पड़ा रूट डायवर्जन
आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। हालात को देखते हुए पुलिस ने आवास विकास चौराहे से रूट डायवर्जन कर दिया। फायर बिग्रेड के अलावा वहां बिल्डिंग तक किसी को नहीं जाने दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि कोई जनहानि नहीं हुई। इस संबंध में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आग लगने के कारण की जांच की जाएगी।

सुनील कैथवास....शास्त्रीनगर में लगी आग, रेस्टोरेंट संचालक।

सुनील कैथवास....शास्त्रीनगर में लगी आग, रेस्टोरेंट संचालक।

सुनील कैथवास....शास्त्रीनगर में लगी आग, रेस्टोरेंट संचालक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें