फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंदिरों में उमड़ा कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की आस्था का जनसैलाब

विज्ञापन
प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
विज्ञापन
बहसूमा। शिव चौदस का जलाभिषेक करने के लिए रविवार को कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की आस्था का जनसैलाब मंदिरों में उमड़ पड़ा। त्रयोदशी का जलाभिषेक करने के लिए सुबह 4:00 बजे से ही सैफपुर फिरोजपुर महादेव मंदिर परिसर में लंबी कतारें लग गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही।
विज्ञापन

फाल्गुन मास में कांवड़ में पवित्र धाम हरिद्वार, गोमुख, ऋषिकेश एवं अन्य पवित्र धामों से जल लेकर कांवड़ियों के जत्थे मंदिर परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने त्रयोदशी का जलाभिषेक कर मन्नत मांगी और परिवार की लंबी आयु की कामना की। शाम 4:58 बजे से शिव चौदस का जलाभिषेक हुआ। श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगने से मंदिर समिति के कार्यकर्ता व्यवस्था संभाले हुए थे। हालांकि कई बार मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क पर आड़े तिरछे वाहनों को हटवा मार्ग को सुचारू कराया। मंदिर परिसर के सामने लगी व्यंजनों की दुकान पर महिलाओं एवं बच्चों ने खूब खरीदारी की एवं झूलों का आनंद लिया। महादेव मंदिर में करीब 15 हजार कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस मौके पर लाखन सिंह अजयपाल राठी, नेपाल सिंह, हरजिंदर सिंह, मंगल सैन, देवेंद्र सिंह, विजनपाल मलिक, सन्नी कुमार, विकास भडाना का सहयोग रहा।
-
शिवभक्तों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक
मवाना। महाशिवरात्रि पर रविवार को शिवभक्तों ने मंदिरों में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। शिवालय बोल बम के उदघोष से गूंज उठे। बड़ा महादेव शिव मंदिर में हजारों शिवभक्तों ने भोले शंकर का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने सुबह से जल चढ़ाना शुरू कर दिया था। त्रयोदशी का जलाभिषेक सुबह से ही आरंभ हो गया था जबकि चौदस का जल शाम 5:15 बजे आरंभ हुआ। मंदिर समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया था। कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों की सेवा के लिए कई स्थानों पर कैंप लगाए गए थे। नगर पालिका की ओर शिविर में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। शिविर में पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक, स्वास्थ्य एवं खाद्य निरीक्षक राकेश पंवार, लाखन चौहान, देवेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
परिवार में सुख समृद्धि की प्रार्थना की
परीक्षितगढ़। रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर शिव भक्तों ने हरिद्वार से लाए जल से अपने अपने शिवालयों पर भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार में सुख समृद्धि की प्रार्थना की।शिव भक्तों ने बम बम भोले के जयकारों के साथ नगर के गांधारी तालाब सरोवर, गोपेश्वर धाम, शृंगऋषि आश्रम, आशेनाथ आश्रम, त्यागी धर्मशाला शिव मंदिर, महादेव मंदिर, नारंगपुर प्राचीन झारखंडी मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, आदि शिवालयों पर हरिद्वार से लाए जल से शिव भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर अपने परिवार में सुख शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
-
सुबह त्रयोदशी और शाम को चौदस के जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु
हस्तिनापुर। शिवरात्रि पर्व के अवसर पर ऐतिहासिक नगरी में स्थित महाभारतकालीन प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा।
रविवार सुबह त्रयोदशी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधिविधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शाम 5:05 बजे से चौदस का जलाभिषेक आरंभ होते ही एक बार फिर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। सुबह के बाद शाम को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे। पांडव टीले पर स्थित प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। मंदिर प्रांगण में भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा पर भी भक्तों ने श्रद्धा भाव से जल अर्पित किया। मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि प्राचीन परंपरा के अनुसार पांडेश्वर महादेव के दर्शन के बाद जयंती माता के दर्शन करने से ही भक्तों की यात्रा पूर्ण मानी जाती है। मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया।

मंदिरों में शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
दौराला। दौराला-मटौर संपर्क मार्ग स्थित प्राचीन झारखंडेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र ठेकेदार ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व से ही मंदिर को सजाया गया। इस दौरान सुरेंद्र, अतुल, राकेश, ओमपाल, नीरज, अंकित, नितिन, प्रशांत, सुनीता आदि मौजूद रहे। लावड़ स्थित शिव मंदिर, छोटा दुर्गा मंदिर, काली माता मंदिर, शिव मंदिर खारा कुआं में भी शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर मनोकामना मांगी। संवाद
-
भगवान शिव का जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने पूजा की
सरधना। महाशिवरात्रि का पर्व नगर एवं देहात क्षेत्र में श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर के देवी मंदिर सहित मुल्हैड़ा, डाहर, रार्धना, सलावा, धनवाली, रासना, सर्वप्रथम कांवड़ियों ने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया, इसके बाद अन्य श्रद्धालुओं ने पूजा संपन्न की। कई स्थानों पर हवन-यज्ञ और भंडारे आयोजित किए गए। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग तथा सरूरपुर, करनावल और लाहौरगढ़ रजबहे की पुलिया पर हजारों श्रद्धालुओं ने लंगर और प्रसाद ग्रहण किया। सीओ आशुतोष कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण किया।
-
शिव की आराधना कर उपवास रखा
माछरा। क्षेत्र के गांवों में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिव भक्तों ने पंक्ति में खड़े होकर भगवान आशुतोष का शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।
क्षेत्र के माछरा, नगली अब्दुल्ला, कासमपुर, स्वामीपुरा अमरपुर, खंद्रावली, हसनपुर कला शोल्दा, बहरोडा, गोविंदपुरी, मऊखास, नगलामल, पचगांव, लोटी, अटोला, सिसौली, रछौती, मुंडाली आदि गांव में शिवभक्तों ने शिव की आराधना कर उपवास रखा और भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

भक्ति और उल्लास के साथ निकाली शिव शोभायात्रा

सरधना। महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री शिव सिद्धेश्वर मंदिर कमेटी की ओर से रविवार को नगर में बाजे-गाजे और आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महाशिवरात्रि महोत्सव शोभायात्रा समिति द्वारा झिटकरी रोड स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद यात्रा का शुभारंभ हुआ।
शोभायात्रा में भगवान शिव और माता पार्वती की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। बैंडबाजों पर शिव महिमा और भजनों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर चर्च रोड, तहसील रोड, बिनौली रोड, गंज बाजार और कालंद चुंगी होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। शिव विवाह महोत्सव के रूप में निकाली गई। विभिन्न स्थानों पर पौराणिक परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बरात का अभिनंदन किया।

झांकियों में भगवान शंकर, माता पार्वती, श्रीगणेश, कार्तिकेय सहित शिव परिवार की चलित झांकियां विशेष आकर्षण रहीं। ब्रह्मा, विष्णु समेत विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूप अपने-अपने वाहनों पर सवार होकर शिव बरात में शामिल हुए। इस अवसर पर संजीव कुमार, दिनेश कुमार, मूलचंद सैनी, अशोक कुमार, नंद किशोर, मनोज बंसल, सुशील कुमार, राकेश कुमार, सूर्यदेव त्यागी, धनपाल जैनी, मलखान सैनी, नीरज गुप्ता और वीरेंद्र सैनी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें