फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, टहनियों से टकराया हेलीकॉप्टर,कराई आपात लैंडिंग

Thu, 03 Oct 2019 11:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
helicopter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर में  गुरूवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां शुक्रतीर्थ में श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा करने के लिए मंगाए गए हेलिकॉप्टर की अचानक लैंडिंग करानी पड़ी। 

विज्ञापन


हेलिकॉप्टर भोपा थाना क्षेत्र स्थित शुक्रतीर्थ में संत समनदास महाराज की श्रद्धांजलि सभा में आए श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर रहा था। इसी दौरान हेलिकॉप्टर की पंखुड़ियों यूकेलिप्टस के पेड़ से टकरा गईं। हालांकि पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हेलीकॉप्टर वही लैंडिंग करा दिया। 

बताया गया कि पुष्पवर्षा के दौरान हेलिकॉप्टर के विंग्स यूकेलिप्टस के पेड़ से छू गए जिस कारण हेलीकॉप्टर का नियंत्रण डगमगा गया। यूकेलिप्टस पेड़ की टहनियां कट कर नीचे गिर गई। वहीं पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को खेत में लैंड करा दिया। हेलीकॉप्टर फिर से उड़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें