फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: परीक्षितगढ़ में गोशाला और अस्पताल के पास कूड़े का अंबार

विज्ञापन
परी​क्षितगढ़- कान्हा गोशाला की दीवार के पास फैली गंदगी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। नगर पंचायत परीक्षितगढ़ में स्वच्छता व्यवस्था के दावों की पोल खुल गई है। नगर स्थित कान्हा गोशाला के मुख्य द्वार और उसके आसपास लंबे समय से कूड़े-कचरे का अंबार लगा है। इससे उठती तीव्र दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। यह गंदगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक पास जमा है। प्रतिदिन सैकड़ों मरीज, महिलाएं और छोटे बच्चे यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद नगर पंचायत प्रशासन की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
गोशाला के मुख्य द्वार पर फैला प्लास्टिक कचरा गोवंश के स्वास्थ्य के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है। यह अव्यवस्था नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। कूड़े के अंबार के चलते मच्छरों और मक्खियों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों और आसपास रहने वाले लोगों में संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता अशोक शांडिल्य का आरोप है कि इस मामले की जानकारी नगर पंचायत परीक्षितगढ़ के अधिकारियों को कई बार दी गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने जिलाधिकारी से इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने शीघ्र ही कूड़े को गोशाला से हटवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें