फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आर्य समाज के स्थापना दिवस पर हवन कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। आर्य समाज के 151वें स्थापना दिवस पर सोमवार को पल्लवपुरम स्थित आर्य समाज मंदिर में यज्ञ व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वैदिक संस्कृति का संरक्षण, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करना रहा।
इसका शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन से हुआ। इसमें मुख्य यजमान के रूप में राजीव वर्मा व रेखा वर्मा ने आहुति प्रदान की। हवन कर राष्ट्र की उन्नति, समाज की एकता और जनकल्याण की कामना की गई। हवन के बाद भजन संध्या में पंडित आनंद प्रकाश शास्त्री ने समाज सुधार में आर्य समाज की भूमिका को रेखांकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रवण सक्सेना ने महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन के बारे में बताया। कार्यक्रम में धर्मेंद्र प्रधान ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान डॉ. वीके तोमर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. विपिन, यशपाल, देवेंद्र तोमर, ऋषिपाल सिंह, अरविंद कुमार, सुधा प्रधान, मधु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें