फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गलियों में उतरी हुलियारों की टोली, आज मनेगा रंगोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रग्रहण के बाद शाम को शुरू हुआ रंगोत्सव का धमाल, 1500 पुलिस कर्मी करेंगे निगरानी
विज्ञापन

- क्लोज डोर कॉलोनी सहित पुराने मोहल्लों में होंगे आयोजन
-पंजाबी गीतों पर झूमेंगे युवा, पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मंगलवार को चंद्रग्रहण खत्म होने के बाद रंगोत्सव का धमाल शुरू हो गया है। हुलियारों की टोलियां धमाल मचाने लगी हैं। बच्चों ने भी एक दूसरे को रंगना शुरू कर दिया है।शहर में आज जमकर रंग-गुलाल उड़ेगा। कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। क्लोज डोर कॉलोनी सहित पुराने मोहल्लों में विशेष आयोजन किए जाएंगे। होली के पर्व को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
मंगलवार शाम करीब सात बजे जैसे ही चंद्रग्रहण खत्म हुआ रंगोत्सव शुरू हो गया। युवा और बच्चों की टोलियां गलियों में उतर गई और एक दूसरे को रंगना शुरू कर दिया। पुराने मोहल्लों में होली का पारंपरिक रंग देखने को मिल रहा है। यहां लोग ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते हुए होली मना रहे हैं। क्लोज डोर कॉलोनियों में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सामूहिक होली मिलन समारोह आयोजित किए गए हैं। इनमें सभी आयु वर्ग के लोग एक साथ मिलकर रंगों का आनंद ले रहे हैं। रात तक यह क्रम चला। बुधवार को शहर में रंगोत्सव की जबर्दस्त तैयारी है। इस बार गुलाल, अबीर और पिचकारियों की खूब बिक्री हुई। घरों में गुजिया, मठरी और ठंडाई जैसे पारंपरिक पकवान बनाए गए हैं। ब्रह्मपुरी, सदर, शारदा रोड, जागृति विहार, गढ़ रोड आदि स्थानों पर होली के कार्यक्रम हुए। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर बदलाव किए गए हैं। लोगों से सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के अनुसार होली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। शहर भर में 1500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। यातायात पुलिस ने कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया है ताकि जाम की स्थिति न बने। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें