फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बंदरों के झुंड ने हमला कर महिला को घायल किया

विज्ञापन
सरधना। बंदरों के हमले में घायल महिला प्रभा रानी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर के मोहल्ला जोगियान निवासी प्रभा रानी पत्नी संजय पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने लाठी फटकार कर बंदरों को भगाया। घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
घायल प्रभा रानी ने बताया कि बृहस्पतिवार को घर की छत पर उत्पात मचा रहे बंदरों के झुंड को भगाने के लिए गई थी। इस बीच बंदराें के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह उसे बंदरों के हमले से बचाया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी संजय, मदन, राशिद, गौरव, फरमान ने बताया कि मोहल्ले में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। अक्सर बंदरों का झुंड महिलाओं व बच्चों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। बंदरों के डर से महिलाओं व बच्चों ने मकान की छतों पर भी जाना छोड़ दिया है। मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
चेयरपर्सन सबीला अंसारी का कहना है कि जल्द ही ठेका छोड़कर बंदरों को पकड़वाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें