फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 15 अगस्त को कालंद चुंगी से निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
सरधना। स्वतंत्रता दिवस पर सद्भावना रैली के आयोजन को लेकर बैठक में शामिल हुए गण्यमान्य लोग। संवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। स्वतंत्रता दिवस पर प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को आगा एनुद्दीन शाह के आवास पर बैठक आयोजित की गई। इसमें नगर के गणमान्य लोगों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर यात्रा को सफल बनाने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी लाखों स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान का परिणाम है। उनके त्याग और राष्ट्रप्रेम को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति का संदेश देने की अपील की। निर्णय लिया कि 15 अगस्त को शाम साढ़े चार बजे कालंद चुंगी से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। इसमें युवाओं, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, महिलाओं और आम नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित लोगों ने 15 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होने तथा राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें