सरूरपुर। गांव जसड़ सुल्तान नगर में शोभायात्रा में शामिल झांकियां। संवाद
सरूरपुर। गांव जसड़ सुल्तान नगर में रामनवमी के पावन अवसर पर गांव जसड़ सुल्तान नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ देवी मंदिर प्रांगण से हुआ, जहां ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज चौहान ने यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रामनवमीं पर आयोजित शोभायात्राएं समाज को आस्था और भाईचारे से जोड़ने का कार्य करती हैं।
शोभायात्रा देवी मंदिर से निकलकर गांव की गलियों और मुख्य मार्गों से होती हुई मंदिर पर आकर संपन्न हुई। यात्रा में विभिन्न धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं। भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की झांकियों को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने स्वागत द्वार बनाकर शोभायात्रा का अभिनंदन किया और जलपान एवं प्रसाद वितरण किया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भागीदारी रहीं।
सरूरपुर। गांव जसड़ सुल्तान नगर में शोभायात्रा में शामिल झांकियां। संवाद