फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जिमखाना में रामलीला शुरू...शिव बरात निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
- बैंडबाजों के साथ भव्य झांकियों ने सभी का मन मोहा, प्रस्तुतियों ने रोमांचित किया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्रीरामलीला कमेटी शहर की ओर से शिव बरात के साथ जिमखाना मैदान में रामलीला शुरू की गई। भगवान महादेव नंदी पर सवार होकर सनातन धर्म मंदिर बुढ़ाना गेट से बरात के साथ निकले। मुख्य उद्घाटनकर्ता मुकेश सिंघल रहे। पूजनकर्ता नीरज मित्तल, तिलककर्ता आनंद प्रजापति, सुशील गर्ग और पवन कुमार जैन रहे।
शिव बरात में सबसे आगे गणेश भगवान का डोला रहा। मां सरस्वती, मां दुर्गा, भैरव बाबा की झांकी आकर्षक रही। बैंडबाजों की धुन के साथ भगवान शिव के गीत गाए। सालासर बालाजी महाराज, भगवान शिव की पूजा करते रावण की झांकी भी सबके लिए खास रही। नारद जी बग्गी पर विराजमान रहे और उनके आगे जुगल किशोर का ताशा चल रहा था। संस्था के सभी पदाधिकारी, सदस्य व सहयोगी भूत प्रेतों के मुकुट लगाकर भगवान के गण बनकर यात्रा में शामिल हुए। भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी शेषनाग पर विराजमान दिखे।
विज्ञापन

नवग्रह के साथ रामलला, बाबा बर्फानी और महर्षि वाल्मीकि की झांकी के साथ काली मां के अखाड़े की प्रस्तुति से सभी को रोमांचित कर दिया। इस दौरान एक झांकी में राधा कृष्ण जी झूले पर बैठे नजर आए। यह शोभायात्रा सनातन धर्म मंदिर बुढ़ाना गेट से शुरू होकर सुभाष बाजार, गुजरी बाजार, बजाजा, सराफा, अनाज मंडी, वैली बाजार, चोपला घंटाघर, लाला का बाजार, शीश महल, बाबा खाकी, खत्रियों का चौक, मोनी आटा चक्की, बीरू कुआं आदि स्थानों से होकर निकली।
विज्ञापन

अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि रात 8 बजे से रामलीला का मंचन जिमखाना मैदान में होगा। इस अवसर पर मनोज अग्रवाल, योगेंद्र अग्रवाल, राकेश गर्ग, राकेश शर्मा, आलोक गुप्ता, अंबुज, दीपक शर्मा, रोहताश प्रजापति, राजन सिंघल, आनंद प्रजापति, विपुल सिंघल, मयंक अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें