फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखा जाए मेट्रो स्टेशन का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपूत चेतना मंच के पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक संगीत सोम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। राजपूत चेतना मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शुक्रवार को पूर्व विधायक संगीत सोम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मेट्रो स्टेशन, खेल विश्वविद्यालय में भवन, मार्ग या खेल के मैदानों का नाम स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखने की मांग की।
विज्ञापन

शैलेंद्र चौहान, प्रेमपाल, राकेश सोम, समीर चौहान ने बताया कि सरकार ने घोषणा की थी कि मेट्रो स्टेशनों के नाम भी स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाएंगे। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए गुरुकुल डौरली के सामने मेट्रो स्टेशन का नाम स्वतंत्रता सेनानी स्व. आचार्य लेखराम या स्व. वेदपाल शास्त्री के नाम पर रखने, दुल्हैड़ा के सामने बन रहे दूसरे मैट्रो स्टेशन का नाम पल्हैड़ा के स्वतंत्रता सेनानी स्व. रत्नाकर शास्त्री के नाम पर रखने, सलावा में बन रहे मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में सड़क, खेल के मैदान, सभागार, प्रेक्षागृह या इसी प्रकार किसी अन्य महत्वपूर्ण स्थल का नाम भमोरी के पांच स्वतंत्रता सेनानियों लटूर सिंह, फतह सिंह, बोबल सिंह, प्रहलाद सिंह व रामस्वरूप शर्मा के नाम, 1857 की क्रांति के शहीद अकलपुरा के बाबा स्व. नरपत सिंह के नाम पर किया जाना चाहिए, साथ ही गांव अकलपुरा को बलिदानी गांव का दर्जा दिया जाए। पूर्व विधायक ने सभी को आश्वासन दिया। इस दौरान कमल सिंह, बाल किशोर, ललित चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें