फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
सरधना। दुर्गाष्टमी के अवसर पर नगर में श्री रामा मंडल रामतलैया मंदिर द्वारा भव्य मां दुर्गा की श
विज्ञापन
सरधना। दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर मंगलवार को नगर में श्री रामा मंडल रामतलैया मंदिर द्वारा भव्य मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों, बैंडबाजों और भक्ति गीतों की गूंज से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और मंडप लगाकर प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा की शुरुआत धर्मपुरा मोहल्ला स्थित रामतलैया मंदिर से हुई, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सुकमा त्यागी, डॉ. संगीता पुंडीर, प्रेमलता सक्सेना, राजेश्वरी, शालू पुरी, राजकुमारी, इंदिरा जाटव, मीता कश्यप, सलोनी, इशिका और पूनम आदि ने किया।
शोभायात्रा तारनी स्ट्रीट, चौक बाजार, भाटवाड़ा, ऊंचापुर, कुम्हारान, तहसील रोड, बिनौली रोड आदि मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर में संपन्न हुई। शोभायात्रा में मां दुर्गा, भगवान शिव, मां सरस्वती और हनुमान की झांकियों के साथ आधा दर्जन से अधिक बैंड शामिल रहे, जिन्होंने संगीत से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर मलखान सैनी, श्याम सिंह, महेंद्र सैनी, महेशचंद्र शर्मा, शरद त्यागी, सुशील प्रधान, पंकज जैन, बिजेंद्र जामा, जगमोहन वागड़ी, राम अवतार, मुनेश पंडित, देवेंद्र कुमार शर्मा, पिंटू जैन, प्रसिद्ध सक्सेना, अजयपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें