माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नेहरू नगर में 17 से 24 जून तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कथा व्यास पंडित बृज किशोर तिवारी महाराज कथा सुनाएंगे।
संस्था की अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने बताया कि 17 जून को सुबह 9:30 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके बाद 17 से 23 जून तक प्रतिदिन अपराह्न तीन बजे से शाम सात बजे तक श्रीमद्भागवत कथा होगी। सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा के अमृतमय प्रसंगों का श्रवण करें और धर्म लाभ प्राप्त करें। ट्रस्ट के सचिव सुशील गुप्ता और पायल गुप्ता ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां हो चुकी हैं।