सरधना। रामलीला मैदान स्थित पंडाल में हिंदू युवा संगठन के तत्वावधान में चल रहे दसवें गणपति महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार की रात भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। गणपति बप्पा के साथ मां बगलामुखी का भव्य दरबार सजाया गया। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे।
कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति गाजियाबाद से आई प्रसिद्ध भजन गायिका गीत कौर व मन्नी कौर की रही। दोनों बहनों ने भगवान गणेश और मां भगवती के मधुर भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु उनके भजनों पर देर रात तक झूमते रहे।
भजन गायक संजय व दीपक ने भी भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। इस दौरान अवि तिलकधारी की टीम द्वारा प्रस्तुत मनमोहक झांकियों ने भी सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि राकेश तोमर रहे। ज्योति प्रज्ज्वलन विपिन त्यागी ने किया। उद्घाटनकर्ता अतुल गुप्ता रहे। समारोह गौरव के रूप में दीपक जैन और व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि मोहित शर्मा सहित सभी आगंतुकों का आयोजन समिति द्वारा पटका पहनाकर स्वागत किया।
आयोजक अमन गुप्ता ने बताया कि महोत्सव का अंतिम आयोजन 5 सितंबर की रात को होगा। 6 सितंबर को दौराला रोड गंगनहर पर भव्य शोभायात्रा के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन किया जाएगा। संचालन शिक्षक दीपक शर्मा एवं मुकेश दीवाना ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में अमन गुप्ता, ललित गुप्ता, अनिकेत गुप्ता, अनिल गुप्ता, आयुष गुप्ता, राजू जाटव, गौरव ठाकुर, अंकित बाली, बॉबी गौतम, मनजीत, आशीष विश्वकर्मा, राकेश निगानिया, ओम गुप्ता, वंश गुप्ता, देव पुष्पक, रजत गोयल, लक्ष्मण अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, अजय सैनी, कृष्ण प्रजापति, प्रीतम सैनी, अनिल विश्वकर्मा, प्रदीप प्रजापति आदि रहे।
नगर के रामलीला मैदान में आयोजित गणेश महोत्सव में सजा भव्य दरबार और मौजूद श्रद्धालु। आयोजक