फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर रेलवे स्टेशन से बरामद हुई युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दौराला की दौलतराम कॉलोनी से दो किशोरियों को लेकर गई युवती भी पुलिस को सहारनपुर रेलवे स्टेशन से मिल गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को परिवार में विवाद होने पर युवती अपने साथ पड़ोस की दो किशोरियों को लेकर चली गई थी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। तीनों की तलाश के लिए पुलिस अधिकारियों ने तीन टीमों को लगाया था। शनिवार देर रात दोनों किशोरियों को पुलिस ने दिल्ली रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया था। पूछताछ में किशोरियों ने बताया था कि युवती थोड़ी देर में आने की बात कहकर चली गई थी और वापस नहीं लौटी। रविवार को दौराला पुलिस ने युवती को भी सहारनपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। पुलिस युवती से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि पुलिस ने 48 घंटे में तीनों को सकुशल बरामद कर लिया है। युवती स्टेशन पर अकेली मिली है। किशोरियों ने एक युवक के होने की बात बताई थी। युवती से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें