फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: बारिश के कारण भरभराकर गिरी मकान की छत, मलबे में दबे तीन मासूम, एक की मौत

Tue, 28 Jan 2020 11:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
death due to roof colaso - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार सुबह तेज बारिश के कारण बेगमाबाद थानाक्षेत्र में एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। जिससे बरामदे में सो रहे तीन बच्चे मलबे में दब गए।

विज्ञापन


घटना से घर में कोहराम मच गया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाकर बच्चों को घायल अवस्था में बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां एक बच्ची ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन

जिले के बेगमाबाद गढ़ी गांव निवासी मुकेश सैनी के मकान की छत आज सुबह बारिश के कारण भरभराकर गिर गई। मकान के बरामदे में मुकेश के तीन बच्चे प्राची गुड्डी और कपिल सो रहे थे। हादसे में तीनों बच्चे मलबे में दब गए। मौके पर चीख पुकार मच गई।

आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला। तीनों बच्चे घायल थे जिन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आठ वर्षीय प्राची ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें