बागपत के वाजिदपुर में दो सगे भाइयों से राजस्थान के एक गिरोह ने सोने के नाम पर पीतल के बिस्कुट देकर दो लाख रुपये ठगे। इसके पीड़ित ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
पीड़ित राजीव और रोहित पुत्र साहब सिंह वाजिदपुर गांव के रहने वाले हैं। राजीव के मोबाइल पर 10 दिन पहले फोन आया कि मैं किशनगढ़ राजस्थान से राज कुमार बोल रहा हूं। तुम्हारे से काली मां खुश हो गई है और तुम्हें सोने के बिस्कुट देने हैं। इसकी एवज में तुम्हें काली के मंदिर में दो लाख रुपये दान देने होंगे। इस पर राजीव उसके भाई रोहित को लालच आ गया और किशनगढ़ में पहुंचे तो इन्हें कागज की पन्नी में पांच बिस्कुट थमा दिए और दो लाख रुपये ले लिए। जब इन्होंने बड़ौत में आकर बिस्कुटों की जांच कराई तो वे पीतल के निकले। इससे वे परेशान हो गए और बृहस्पतिवार को कोतवाली में पहुंचे और राज कुमार नामक युवक के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने वह नंबर भी पुलिस को दिया। जिससे उन पर फोन आया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/