फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पिस्टल बनाने वाला गैंग पकड़ा, बरामद हुआ इतना असलहा

Thu, 19 Jan 2017 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस और एसओजी ने अवैध पिस्टल बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर इनसे तीन पिस्टल बरामद हुई हैं, जिनमें दो .32 बोर और एक नाइन एमएम की हैं। इनकी निशानदेही पर फैक्ट्री से 600 अर्धनिर्मित पिस्टल की मैगजीन, असलहा बनाने के उपकरण और दो कारतूस भी मिले हैं। यह हथियार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयार किए जा रहे थे। जो वेस्ट यूपी, उत्तरांचल और पूर्वांचल में सप्लाई होने थे। 
विज्ञापन


एसएसपी दीपक कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि पकड़े गए बदमाश सुलेमान निवासी दक्षिणी इस्लामाबाद लिसाड़ी गेट मेरठ और सुनील कुमार निवासी शताब्दीपुरम कविनगर हैं। सुलेमान पहले भी थाना लिसाड़ी गेट से अवैध असलहा बनाने के मामले में जेल जा चुका है। इसका हिस्ट्रीशीटर भाई समीर मेरठ जेल में बंद है, जबकि दूसरा भाई बिलाल भी हथियार बनाने में माहिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें